अब पेश है आपके लिए आज का मीठा-मीठा राशिफल।
सबसे पहले Aries यानी मेष राशी-
आज सबकी आंखों का तारा होंगे आप। पर आपके looks से ज़्यादा लोगों का ध्यान आपकी बातों पर होगा। इसलिये सोच समझ कर ही मुँह खोलें। आज दिमाग मे झंझंनाते ideas आएंगे, पर थोडा ध्यान practical चीजों पर भी रखें।
अब Taurus यानी वृषभ राशी-
आज लोगों की ओर आपका व्यव्हार कुछ अलग ही होगा। आपके पास अगर मदद मांगने आये तो उसकी दुविधा सुलझाते हुए आपको अपनी किसी परेशानी से भी निकलने का रास्ता दिखेगा। तो आज दिल ओर दिमाग खुला रखें।
Gemini यानी मिथुन राशि-
आज चन्द्रमा आपके घर में प्रवेश कर रहा है, इससे आपका ध्यान कुछ रोमानी बातों की ओर रहेगा। दिन शायद सोचने समझने में ही निकल जाये, आज अपनी बूझ पर ही ज़्यादा भरोसा रखें!
Cancer यानी कर्क राशि-
आज दिन हैं मौज मस्ती और मज़े का। जल्दी से सारे काम पूरे कर दोस्तो के साथ इस ख़ूबसूरत दिन का लुत्फ़ उठाइये। आज कोई नही रोक सकता आपको।
Leo यानी सिंह राशि-
आज कोई अपनी परेशानी आपसे बाँटना चाहेगा, और आपको एक अलग सा ही अहसास होगा। आज का दिन जादुई साबित हो सकता है, बस आप तैयार रहिए!
virgo यानी कन्या राशि-
आज पूरा दिन दिल बस यही करेगा कि कुछ exciting किया जाये, पर शनि आपको थोडा संभल के चलने में मदद करेगा। दिन शायद इसी कशमकश में निकल जाये पर शाम को हर आरजू पूरी होगी, निराश मत होइए।
Libra यानी तुला राशि-
आज शायद रोज़ की ऐश पर थोड़ी लगाम लगे, सूर्य पूरे प्रभाव पर है। पर घबराइये नही, आज चन्द्रमा मिथुन में है, और इसका मतलब आप आज हर ऐसे काम को हाथ लगा सकते हैं जो आपके दिमाग की बत्ती जला दे।
स्कार्पियो यानी वृषिक राशि-
पिछले कुछ दिनों की मेहनत आज रंग लाएगी, आप बस पार्टी की तैयारी कीजिये। अब पार्टी घर पर दोस्तो को बुलाकर एक खामोश शाम हो, या किसी night क्लब में एक थिरकती रात, ये आज का आख़िरी महत्वपूर्ण निर्णय होगा। तो तैयार हो जाइए!
Saggitarius यानी धनुष राशि-
आज माथे से हर शिकन हटा दीजिए, बीती बातों को भूल जाइए। अब वक़्त आ गया है कि जिन्दगी में एक नयी शुरुआत की जाये।
Capricorn यानी मकर राशि-
आज चन्द्रमा का प्रभाव कम हो जाएगा और आपका मिजाज़ भी कुछ दुरुस्त रहेगा। मेरी मानिए तो कुछ वक़्त आज दोस्तो के साथ बिताईये।
Aquarius यानी कुम्भ राशि-
आज आप किसी को गड्ढे से निकालेंगे, या एक नयी दिशा दिखायेंगे। आपकी मदद इस बन्दे के लिए beneficial तो होगी, पर उनके कदम कहीँ लड़्खड़ा ना जाएँ, धक्का थोड़े आराम से दें!
Pisces यानी मीन राशि -
आज आप अपने आपको साहस की एक नयी ऊंचाई पर पाएंगे। कुछ अलग करने की चाहत पूरी करने के लिए आज का दिन ideal है।
The above is just what I wrote for an assignment on a lark, let's see how it goes. If you feel like try going by it today, and may be I would have infused a little hope in your life. :)
Ciao
Monday, October 1
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment